एजेंसी न्यूज

कोविड-19: यूएई में भारतीय डॉक्टर को एक पुलिसकर्मी ने उनकी सेवा के लिए किया सलाम, डॉक्टर हुई भावुक

‘खलीज टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद की आयशा सुल्ताना दुबई के अल अहली स्क्रीनिंग सेंटर में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद मंगलवार रात घर लौट रही थीं, जब उन्हें दुबई-शारजाह राजमार्ग पर एक पुलिसकर्मी ने रोका।

कोविड-19: यूएई में भारतीय डॉक्टर को एक पुलिसकर्मी ने उनकी सेवा के लिए किया सलाम, डॉक्टर हुई भावुक

दुबई, 29 अप्रैल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक भारतीय डॉक्टर कर्फ्यू के दौरान अपनी कार रोके जाने के बाद उस समय भावुक हो गई, जब एक पुलिसकर्मी ने उनके दस्तावेजों की जाँच करने के बजाय कोरोना वायरस महामारी के दौरान उनकी सेवा के सम्मान में उन्हें सलामी दी और उनका आभार जताया। मीडिया में आई खबरों से यह जानकारी सामने आयी।

‘खलीज टाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद की आयशा सुल्ताना दुबई के अल अहली स्क्रीनिंग सेंटर में अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद मंगलवार रात घर लौट रही थीं, जब उन्हें दुबई-शारजाह राजमार्ग पर एक पुलिसकर्मी ने रोका।

सुल्ताना ने कहा कि वह शुरु में घबरा गईं, लेकिन वह यह बताने के लिए अपना कार्य परमिट और अन्य दस्तावेज निकालने लगी कि वह एक डॉक्टर है।

‘गल्फ न्यूज’ की एक खबर के अनुसार, सुल्ताना ने कहा, ‘‘वह पुलिसकर्मी को दिखाने के लिए अपनी आईडी और कागजात निकाल रही थी लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मुझे सलाम किया कि मुझे उन्हें कुछ दिखाने की जरूरत नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अवाक रह गई और रो पड़ी। काम के बाद मैं थक गई थी, लेकिन यह सलाम मेरे काम का इनाम था और इसने मेरी थकान को दूर कर दिया।’’

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर ने कहा, ‘‘मैं उस पल भावुक हो गई थी और उस समय मुझे कुछ समझ में नहीं आया कि क्या करना है। काश, मैं उनका नाम या चेहरा पहचान पाती क्योंकि उन्होंने मास्क पहन रखा था। मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहती हूं।’’

डॉक्टर ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘यूएई के निवासी के रूप में, यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा दिन है। धन्यवाद।’’

यूएई में कोविड-19 के 11,000 से अधिक मामले हैं, जबकि 89 मौतें हुई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 11:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).