देश की खबरें | कोविड-19 : भारत में संक्रमण के 9,309 नए मामले सामने आए, 78 और लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक नए मामले इस महीने में तीसरी बार 10,000 से नीचे रहे और दैनिक मृतक संख्या फरवरी में सातवीं बार 100 से नीचे रही।
नयी दिल्ली, 12 फरवरी भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक नए मामले इस महीने में तीसरी बार 10,000 से नीचे रहे और दैनिक मृतक संख्या फरवरी में सातवीं बार 100 से नीचे रही।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 9,309 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,80,603 हो गई है।
मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण 78 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,55,447 हो गई है।
देश में संक्रमित हुए लोगों में से 1,05,89,230 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.32 प्रतिशत हो गई है। कोरोना वायरस के मरीजों की मृत्युदर 1.43 प्रतिशत है।
देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या डेढ़ लाख से कम रही। इस समय 1,35,926 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत है।
भारत में सात अगस्त 2020 को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर 2020 को एक करोड़ के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 11 फरवरी तक कुल 20,47,89,784 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,65,944 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई।
पिछले 24 घंटे में जिन 78 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 25, केरल में 16 और पंजाब एवं हरियाणा में सात-सात लोगों की मौत हुई है।
देश में अब तक कुल 1,55,447 संक्रमितों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 51,415, तमिलनाडु में 12,402, कर्नाटक में 12,251, दिल्ली में 10,886, पश्चिम बंगाल में 10,225, उत्तर प्रदेश में 8,696 और आंध्र प्रदेश में 7,161 लोग शामिल हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 12, 2021 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

