देश की खबरें | कोविड-19 : महाराष्ट्र में 7,975 नए मामले, 233 लोग की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,975 नए मामले आने के साथ ही बुधवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 2,75,640 हो गई।

मुंबई, 15 जुलाई महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,975 नए मामले आने के साथ ही बुधवार तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 2,75,640 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 233 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10,928 हो गई है। पिछले 24 घंटे में हुई 233 मौतों में से 62 मुंबई में हुई हैं।

यह भी पढ़े | एयर इंडिया के सभी ऑफिस 20 जुलाई से पूरी ताकत के साथ खुलेंगे, एयरलाइन ने अधिकांश कर्मचारियों के खत्म किया 'वर्क फ्रॉम होम' का ऑप्शन.

विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, बुधवार को अस्पताल से कुल 3,606 मरीजों को छुट्टी मिली। अभी तक कुल 1,52,613 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उसमें कहा गया है कि राज्य में फिलहाल 1,11,801 लोगों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में 198 नए मामले पाए, 67 लोग हुए ठीक: 15 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बयान के अनुसार, पुणे, कल्याण-डोम्बीवली, पिम्परी-चिंचवड़ नगर निगम क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में क्रमश: 31, 15 और 11 लोग की मौत हुई है। वहीं नवी मुंबई, नासिक और जलगांव निगम क्षेत्रों में नौ-नौ मरीजों की मौत हुई है। उल्लहासनगर में संक्रमण से आठ लोगों की मौत हुई है।

राज्य में आए 7,975 नए मामलों में से 4,140 मामले अकेले मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के हैं। क्षेत्र में अभी तक 1,83,900 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 7,665 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

मुंबई शहर में 1,374 नए मामले आने के साथ ही यहां अभी तक 96,474 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि 5,467 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

पिछले 24 घंटे में पुणे में 1,345, कल्याण-डोम्बीवली में 561, पिम्परी-चिंचवड़ में 539; ठाणे में 407; नवी मुंबई में 376 और उल्हासनगर में 230 नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थय विभाग ने बताया कि राज्य में लोगों के संक्रमण मुक्त होने की दर 55.37 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर कम होकर 3.96 प्रतिशत रह गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\