देश की खबरें | कोविड-19: पुडुचेरी में 60 वर्षीय महिला की मौत, 19 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में 60 वर्षीय एक महिला की कोविड-19 से मौत हो गई और पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए।

पुडुचेरी, 23 जून पुडुचेरी में 60 वर्षीय एक महिला की कोविड-19 से मौत हो गई और पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य मंत्री एम कृष्ण राव ने कहा कि महिला मुदलियारपेट की रहने वाली थी और यहां स्थित इंदिरा गांधी सरकारी मेडिकल कालेज अस्पताल में सोमवार की शाम को उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Monsoon Forecast 2020: IMD ने 26-27 जून के दौरान केरल में भारी बारिश की आशंका जताई, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम और अन्य जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी.

उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे तक, पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के संक्रमण के 19 नए मामले सामने आए जिसके बाद संघ शासित क्षेत्र में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 402 हो गई।

पुडुचेरी में अभी कोविड-19 के 228 मरीजों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | Home Isolation Tips: होम आइसोलेशन में क्या है जरूरी, स्वास्थ्‍य विशेषज्ञ ने दी टिप्स.

राव ने कहा कि अभी तक 165 मरीजों ठीक हो चुके हैं और अस्पतालों से उन्हें छुट्टी दी जा चुकी है। महामारी से नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी बताया कि निगरानी के लिए क्षेत्रवार समितियां बनाई गई हैं जो अगले कुछ दिनों में पुडुचेरी के चार क्षेत्रों- पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम में जाकर दूसरे राज्यों से आने और जाने वालों पर नजर रखेंगी ताकि आवागमन करने वालों के जरिये कोविड-19 को फैलने से रोका जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट