देश की खबरें | कोविड-19 : जम्मू-कश्मीर में 42 नये मामले, हिमाचल में एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोविड-19 के 42 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 4,52,997 हो गयी, जबकि इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से कुल मृतक संख्या 4,748 पर ही बनी रही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर/शिमला, 28 फरवरी जम्मू-कश्मीर में सोमवार को कोविड-19 के 42 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 4,52,997 हो गयी, जबकि इस दौरान संक्रमण से किसी मरीज की मौत नहीं होने से कुल मृतक संख्या 4,748 पर ही बनी रही। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक जम्मू क्षेत्र से 22 जबकि कश्मीर क्षेत्र से संक्रमण के 20 नये मामले सामने आए। जम्मू जिले में सर्वाधिक 11 नये मरीजों की पुष्टि हुई, जबकि श्रीनगर और बारामूला जिले में छह-छह नये मामले सामने आए।

केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 682 हो गयी है, जबकि अब तक 4,47,567 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

वहीं, हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 88 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 2,83,313 हो गयी, जबकि इस दौरान संक्रमण से एक मरीज की मौत होने से कुल मृतक संख्या 4,102 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

कांगड़ा जिले में 85 साल की एक महिला की कोविड-19 के कारण मौत हो गयी।

अधिकारी के मुताबिक बीते 24 घंटे में 217 मरीज संक्रमण मुक्त हुए, इसके साथ राज्य में अब तक इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 2,78,177 हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\