कोविड-19 : कर्नाटक में 38 नए मामले सामने आए, संक्रमितों की संख्या 353 हुई
स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। अभी तक राज्य में एक दिन में नए मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है।
बेंगलुरु, 17 अप्रैल कर्नाटक में कोरोना वायरस के 38 नए मामलों की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 353 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। अभी तक राज्य में एक दिन में नए मामलों की यह सर्वाधिक संख्या है।
राज्य में बृहस्पतिवार को 36 नए मामले सामने आए थे।
विभाग ने हालात पर जानकारी देते हुए बताया, ‘‘गत शाम से आज दोपहर तक संक्रमण के 38 नए मामले सामने आए। अभी तक कोविड-19 के 353 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें 13 लोगों की मौत हो गई और 82 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।’’
नए मामलों में से 11 मैसुरु के नानजनागुड के हैं जो पहले संक्रमित पाए गए एक मरीज के संपर्क में आए थे।
बेंगलुरु में आठ मामले, बल्लारी के होसपेट में सात और मांड्या के मालावल्ली में तीन मामले सामने आए।
इन 38 नए मरीजों में से पांच बच्चे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2020 02:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

