कोविड-19: जम्मू कश्मीर में संक्रमण के 35 नए मामले, संक्रमितों की कुल संख्या 701
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, तीन मई जम्मू कश्मीर में रविवार को कोविड-19 के 35 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर सात सौ के पार पहुंच गई।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने कहा, “चौबीस घंटे में जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 35 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण का शिकार हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 701 हो गई।”
कश्मीर घाटी से जहां 34 मामले सामने आए वहीं जम्मू क्षेत्र से एक मामला प्रकाश में आया।
संघ शासित प्रदेश में अभी तक सामने आए संक्रमण के कुल मामलों में से 640 कश्मीर से हैं और 61 जम्मू से हैं।
कोविड-19 के 287 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि संक्रमण से आठ की मौत हो चुकी है।
अधिकारियों ने बताया कि 406 मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

