देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 : 299 नए मामले, छह और लोगों की मौत, संक्रमण दर घटकर 0.42 फीसदी हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 299 नए मामले सामने आए हैं और छह और लोगों की मौत हो गई है। साथ ही संक्रमण की दर घटकर 0.42 फीसदी तक आ गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
नयी दिल्ली, 16 जनवरी दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस के 299 नए मामले सामने आए हैं और छह और लोगों की मौत हो गई है। साथ ही संक्रमण की दर घटकर 0.42 फीसदी तक आ गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
देश भर में शनिवार को व्यापक स्तर पर कोविड-19 का टीकाकरण अभियान शुरू हुआ।
अधिकारियों ने बताया कि महानगर में संक्रमित लोगों की संख्या 6.32 लाख हो गई है और छह और लोगों की मौत के साथ संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 10,738 हो गई है।
साथ ही जनवरी में 13वीं बार संक्रमण के मामलों की संख्या 500 से कम दर्ज की गई है और दस जनवरी के बाद सातवीं बार संक्रमण की संख्या 400 से कम दर्ज की गई है।
महानगर में 15 जनवरी को 295 नए मामले सामने आए थे जो आठ महीने में सबसे कम हैं।
शनिवार को संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों की संख्या कम होकर 2691 हो गई जबकि संक्रमण की दर घटकर 0.42 फीसदी रह गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2021 07:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

