देश की खबरें | कोविड-19ः मेघालय में बीएसएफ के 18 जवानों समेत 23 लोग नए मरीज सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय में बीएसएफ के 18 जवानों समेत कोविड-19 के 23 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,165 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिलांग, 12 अगस्त मेघालय में बीएसएफ के 18 जवानों समेत कोविड-19 के 23 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 1,165 हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नए मामलों में से 11 पूर्वी खासी हिल्स, 10 पश्चिमी गारो और एक-एक मामला उत्तरी और दक्षिणी गारो हिल्स जिले से सामने आया है।

यह भी पढ़े | श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस्कॉन मंदिर में पूजा की: 12 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य सेवा निदेशक अमन वार ने कहा, ‘‘ नए मरीजों में सीमा सुरक्षा बल के 18 जवान शामिल हैं। इनमें से आठ पूर्वी खासी हिल्स और 10 पश्चिमी गारो हिल्स से हैं। भारतीय वायु सेना का एक जवान भी संक्रमित पाया गया है।''

मेघालय में अब 642 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 517 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और छह लोगों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | PM Modi to launch New, "Transparent Taxation" Platform Tomorrow: ईमानदार करदाताओं को सम्मानित करने के लिए बनेगा विशेष प्लेटफॉर्म, पीएम मोदी के हाथों कल होगा लॉन्च.

उन्होंने बताया कि पूर्वी खासी हिल्स जिले में सबसे ज्यादा 433 लोगों का इलाज चल रहा है । इसके बाद री भोई में 92 और पश्चिमी गारो हिल्स में 82 लोगों का इलाज हो रहा है।

वार ने बताया, ‘‘ पूर्वी खासी में इलाज करा रहे 433 मरीजों में से 166 सुरक्षा बल के जवान हैं।’’

उन्होंने बताया कि अब तक यहां 41,509 नमूनों की जांच हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज