देश की खबरें | कोविड-19 : पंजाब में संक्रमण से और 201 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में शनिवार को कोविड-19 से 201 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13,089 हो गयी है।

चंडीगढ़, 22 मई पंजाब में शनिवार को कोविड-19 से 201 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13,089 हो गयी है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में संक्रमण के 5,421 नए मामले आने के साथ ही अभी तक कुल 5,33,973 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

हालांकि, अच्छी खबर यह है कि राज्य में एक दिन में संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या 7,363 है जो नये मामलों से ज्यादा है।

बुलेटिन के अनुसार, पंजाब में शनिवार को 61,203 मरीज उपचाराधीन हैं, जो शुक्रवार के आंकड़े 63,470 के मुकाबले कम है।

बठिंडा और पटियाला में 20-20 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है जबकि अमृतसर में 19, लुधियाना में 17 और मोहाली में 16 लोगों की कोविड-19 से मौत हुई है।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में संक्रमण का दर शुक्रवार के 6.92 प्रतिशत से कुछ कम होकर शनिवार को 6.60 प्रतिशत रहा।

राज्य में अभी तक कुल 4,59,681 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं।

केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की बात करें तो वहां 392 नए मामले आए हैं जबकि 12 लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।

शहर में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से कुल 692 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को 5,265 मरीज उपचाराधीन थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू