एजेंसी न्यूज

कोविड-19: कर्नाटक में 16 नए मामलों की पुष्टि, नौ बेंगलुरु से सामने आए

विभाग ने दोपहर की स्थिति के अपडेट में कहा, ‘‘कल शाम से आज दोपहर तक 16 नए मामले सामने आए हैं..... अब तक कोविड-19 के 443 मामलों की पुष्टि हुई है।’’

कोविड-19: कर्नाटक में 16 नए मामलों की पुष्टि, नौ बेंगलुरु से सामने आए
जमात

बेंगलुरु, 23 अप्रैल कर्नाटक में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 443 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने दोपहर की स्थिति के अपडेट में कहा, ‘‘कल शाम से आज दोपहर तक 16 नए मामले सामने आए हैं..... अब तक कोविड-19 के 443 मामलों की पुष्टि हुई है।’’

अभी तक 17 मरीजों की मौत हो चुकी है और 141 लोग ठीक हो कर घर जा चुके हैं।

इन 16 नए मामलों में नौ बेंगलुरु शहर से हैं। ये सभी गंभीर श्वसन संक्रमण से ग्रसित 54 वर्षीय एक मजदूर के संपर्क में आए थे। बुधवार को उस मजदूर में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

अन्य ताजे मामलों में से विजयपुरा, धारवाड़ जिले के हुब्बाली और मांड्या में दो-दो, दक्षिण कन्नड़ जिले के बंटवाला में एक मामला दर्ज किया गया है।

कुल 16 में 15 मामले पहले से संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने के हैं जबकि विजयपुरा की महिला के संपर्कों की पहचान की जा रही है।

आज सामने आए मामलों में 11 पुरुष और पांच महिलाएं संक्रमित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).