देश की खबरें | कोविड-19 : यूएई में फंसे 152 भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में लम्बे समय से फंसे 152 भारतीय नागरिक एअर इंडिया की विशेष उड़ान से रविवार रात स्वदेश लौट आये। उनमें एक शिशु शामिल है।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 12 जुलाई कोविड-19 महामारी के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में लम्बे समय से फंसे 152 भारतीय नागरिक एअर इंडिया की विशेष उड़ान से रविवार रात स्वदेश लौट आये। उनमें एक शिशु शामिल है।

कोविड-19 की रोकथाम से संबद्ध इंदौर जिले के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि कि "वंदे भारत अभियान" के तहत एअर इंडिया का विमान शारजाह से उड़कर भारतीय मानक समय के मुताबिक रात आठ बजकर 40 मिनट पर स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर में आज COVID19 के 357 नए मामले सामने आए, 10 की मौत : 12 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि यूएई में फंसे इन 152 भारतीयों की इस विशेष उड़ान के जरिये स्वदेश वापसी हुई जिनमें एक शिशु शामिल है।

मालाकार ने बताया कि स्थानीय हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग के दौरान इनमें से किसी भी यात्री में कोविड-19 के लक्षण नहीं मिले हैं। हालांकि, सभी 152 यात्रियों को केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार सात दिन तक पृथक-वास केंद्रों में रखा जायेगा। इसके बाद उन्हें सात दिन तक अपने घरों में अन्य सदस्यों से अलग रहना होगा।

यह भी पढ़े | सिक्किम में तेज बारिश के कारण ताश के पत्तों की तरह ढह गई 4 मंजिला इमारत, देखें VIDEO.

उन्होंने बताया कि स्वदेश लौटे इन यात्रियों में इंदौर के लगभग 50 लोग शामिल हैं जिन्हें शहर के एक होटल में बनाये गये पृथक-वास केंद्र में सात दिन के लिये भेजा गया है। इंदौर के बाहर के यात्रियों को उनके मूल निवास स्थानों के लिये रवाना किया गया है।

भारतीय नागरिकों के इस जत्थे की वतन वापसी सुनिश्चित करने में यूएई में बसे भारतवंशियों की भी अहम भूमिका रही जिन्होंने इस खाड़ी देश स्थित भारतीय दूतावास और भारत सरकार से सम्पर्क करते हुए विशेष उड़ान के लिये प्रयास किये। इनमें शामिल दुबई के कपड़ा कारोबारी चंद्रशेखर भाटिया ने बताया कि शारजाह से इंदौर आयी विशेष उड़ान में करीब 80 प्रतिशत ऐसे यात्री सवार थे जिनकी नौकरी यूएई में कोविड-19 के प्रकोप के कारण चली गयी है।

भाटिया ने बताया कि इस उड़ान से स्वदेश लौटे सभी 152 यात्री मूलत: मध्यप्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। इनमें बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और अलग-अलग बीमारियों से जूझ रहे लोग शामिल हैं। हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\