कोविड-19: झारखंड में एक दिन में 15 मामले सामने आए
रोजाना सामने आने वाले मामलों में यह सर्वाधिक है।
रांची, 26 अप्रैल झारखंड में रविवार को 15 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।
रोजाना सामने आने वाले मामलों में यह सर्वाधिक है।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ताजा सामने आए मामलों के बाद राज्य में कोविड-19 के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 82 हो गई है।
राजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान के निदेशक डी के सिंह ने कहा कि जांच के लिए 242 नमूने लिए गए थे जिनमें से 15 में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक 13 लोग उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं और दो मरीजों की मौत हो चुकी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 11:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

