एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19: भारत में एक दिन में सर्वाधिक 1,341 लोगों की मौत, संक्रमण के 2,34,692 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के रिकॉर्ड 2,34,692 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,45,26,609 हो गई है, वहीं एक दिन में अब तक सर्वाधिक 1,341 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,75,649 हो गई है।

देश की खबरें | कोविड-19: भारत में एक दिन में सर्वाधिक 1,341 लोगों की मौत, संक्रमण के 2,34,692 नए मामले

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल भारत में कोविड-19 के रिकॉर्ड 2,34,692 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,45,26,609 हो गई है, वहीं एक दिन में अब तक सर्वाधिक 1,341 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,75,649 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 16 लाख से अधिक हो गई है।

संक्रमण के मामलों में लगातार 38वें दिन वृद्धि हुई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 16,79,740 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 11.56 प्रतिशत है जबकि संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर गिरकर 87.23 प्रतिशत रह गई है।

इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,26,71,220 हो गई है और मृत्यु दर गिरकर 1.21 प्रतिशत हो गई है।

भारत में कोविड-19 के मामले पिछले साल सात अगस्त को 20 लाख की संख्या पार कर गए थे। इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे। वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक, अब तक 26,49,72,022 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 14,95,397 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई।

महाराष्ट्र में 63,729, उत्तर प्रदेश में 27,426 और दिल्ली में 19,486 नए मामले सामने आए हैं। इन तीनों राज्यों में पिछले साल वैश्विक महामारी फैलने के बाद से कोरोना वायरस के अब तक के सर्वाधिक दैनिक मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में भी अब तक के सर्वाधिक 6,910 दैनिक मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 398 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा दिल्ली में 141, छत्तीसगढ़ में 138, उत्तर प्रदेश में 103, गुजरात में 94, कर्नाटक में 78 , मध्य प्रदेश में 60, पंजाब में 50, तमिलनाडु में 33 और राजस्थान में 31 लोगों की मौत संक्रमण से हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2021 11:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).