देश की खबरें | कोविड-19: सीआरपीएफ में 134 नए मामले सामने आए, आंकड़ा 1,300 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ताजा आंकड़ों के अनुसार, बल में कोरोना वायरस से संक्रमित कुल 1,385 लोगों में से 694 जवान बीमारी से उबर चुके हैं और 682 लोगों का इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर महाराष्ट्र सरकार का फैसला, कोविड-19 रोगियों के लिए निजी एम्बुलेंस की लेगी सेवा.

बल में करीब 3.25 लाख कर्मी हैं और यह देश का प्रमुख आंतरिक सुरक्षा बल है।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटों में सीआरपीएफ में 134 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 24 जवान संक्रमण से ठीक होग गए।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: चीनी एजेंट कहे जाने पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी नेताओं को भेजा नोटिस.

सीआरपीएफ के नौ जवानों की मौत इस बीमारी के कारण हुयी है।

सीमा सुरक्षा से जुड़े दो अन्य अर्धसैनिक बल भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) हैं।

आईटीबीपी में भी बुधवार को 23 नये मामले आये। बुधवार को ही कोविड-19 के 14 मरीज स्वस्थ हो गये। इस बल में अब तक कोरोना वायरस के 354 मामले आ चुके हैं जिनमें से 251 स्वस्थ हो चुके हैं और 103 का उपचार चल रहा है। दो मरीजों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट