एजेंसी न्यूज

Coronavirus Cases Update: भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 13 हजार नए मामले दर्ज, 127 संक्रमितों की हुई मौत

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 13,052 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,46,183 हो गई है. संक्रमित हुए इन लोगों में से 1,04,23,125 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. अभी तक 19,65,88,372 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है. इनमें से 7,50,964 नमूनों की जांच शनिवार को की गई.

Coronavirus Cases Update: भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 13 हजार नए मामले दर्ज, 127 संक्रमितों की हुई मौत

नई दिल्ली, 31 जनवरी: भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के एक दिन में 13,052 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,07,46,183 हो गई है. संक्रमित हुए इन लोगों में से 1,04,23,125 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. इसी के साथ संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर में इजाफा हुआ है और यह 96.99 प्रतिशत हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण 127 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,54,274 हो गई है.

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमित होने के बाद अब तक 1,04,23,125 लोग ठीक हो गए हैं. कोरोना वायरस के मरीजों की मृत्युदर 1.44 प्रतिशत बनी हुई है. देश में लगातार 12 दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या दो लाख से कम है. अभी 1,68,784 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.57 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Update: दुनियाभर में COVID-19 के मामलों की संख्या 10.25 करोड़, 22.1 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

भारत में सात अगस्त को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी. संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, अभी तक 19,65,88,372 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है. इनमें से 7,50,964 नमूनों की जांच शनिवार को की गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 31, 2021 10:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).