एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | कोविड-19: पाकिस्तान में संक्रमण के 1,209 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी.

विदेश की खबरें | कोविड-19: पाकिस्तान में संक्रमण के 1,209 नए मामले सामने आए

इस्लामाबाद, 24 जुलाई पाकिस्तान में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,209 नए मामले सामने आए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,70,400 हो गई है।

यह भी पढ़े | अमेरिकी सांसद ने भारत की तरह अफगान सिखों और हिंदुओं को शरणार्थी का दर्जा देने की अपील की.

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 54 मरीजों की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि अब तक पाकिस्तान में कोविड-19 की चपेट में आकर 5,763 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

संक्रमण के कुल मामलों में से सिंध में 1,15,883, पंजाब में 91,423, खैबर पख्तूनख्वा में 32,898, इस्लामाबाद में 14,766, बलूचिस्तान से 11,523, पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में 1,989 और गिलगित बल्तिस्तान में 1,918 मामले सामने आ चुके हैं।

यह भी पढ़े | अमेरिकी जेट के अवरोध के बाद बेरूत में हुई ईरानी विमान की आपात लैंडिंग.

संक्रमण के उपचार के बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अब 2,19,783 हो गई है। 1316 मरीजों की हालत अभी गंभीर है।

मंत्रालय ने बताया कि महामारी के प्रकोप के बाद से अब तक 18,21,296 जांच की जा चुकी हैं। इनमें पिछले 24 घंटों में की गई 22006 जांच शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2020 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).