एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोविड-19: एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 11,458 मामले, कुल मामलों की संख्या तीन लाख के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 11,458 मामले सामने आने से शनिवार को संक्रमण के कुल मामले तीन लाख को पार कर गए वहीं संक्रमण से 386 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 8,884 हो गई है।

देश की खबरें | कोविड-19: एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 11,458 मामले, कुल मामलों की संख्या तीन लाख के पार
जियो

नयी दिल्ली, 13 जून देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 11,458 मामले सामने आने से शनिवार को संक्रमण के कुल मामले तीन लाख को पार कर गए वहीं संक्रमण से 386 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 8,884 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस जांच के लिए हेल्पलाइन नंबर किया जारी.

कोरोना वायरस संक्रमण से संबंधित आंकडों की वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के अनुसार भारत में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,08,993 हो जाने के साथ ही भारत संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित चौथा देश हो गया है।

मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि देश में संक्रमितों की संख्या 1,45,779 है, वहीं 1,54,329 लोग उपचार के बाद संक्रमणमुक्त हो गए हैं और एक मरीज देश से बाहर चला गया है।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर.

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस प्रकार से देश में अब तक 49.9 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं।’’

संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन आंकडों के अनुसार संक्रमण से हुई 386 मौत के मामलों में से दिल्ली में 129, महाराष्ट्र में 127, गुजरात में 30, उत्तर प्रदेश में 20, तमिलनाडु में 18, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में नौ-नौ, कर्नाटक और राजस्थान में सात-सात, हरियाणा और उत्तराखंड में छह-छह, पंजाब में चार, असम में दो, केरल, जम्मू कश्मीर तथा ओडिशा में एक-एक लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2020 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).