कोविड-19 : कर्नाटक में 100 नये मामले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2282 हुयी

कर्नाटक सरकार की ओर से जारी दोपहर के बुलेटिन में कहा गया कि इस बीमारी से राज्य में अबतक 44 मरीजों की मौत हो गयी है जबकि 722 संक्रमितों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में अभी 1514 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जियो

बेंगलुरू, 26 मई कर्नाटक में कोरोना वायरस के संक्रमण के 100 ताजा मामले सामने आये हैं जिसके साथ ही प्रदेश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 2282 हो गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

कर्नाटक सरकार की ओर से जारी दोपहर के बुलेटिन में कहा गया कि इस बीमारी से राज्य में अबतक 44 मरीजों की मौत हो गयी है जबकि 722 संक्रमितों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। प्रदेश में अभी 1514 मरीजों का इलाज चल रहा है।

बुलेटिन के अनुसार मंगलवार को 17 मरीजों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दी गई।

इसके अनुसार 100 नये मामलों में से 46 संक्रमित व्यक्ति ऐसे हैं जो पड़ोसी महाराष्ट्र से वापस आये हैं, 21 तमिलनाडु से, 13 झारखंड से और एक गुजरात से आया है। चार अन्य कतर से आये हैं ।

बुलेटिन के अनुसार बाकी मामलों में दस ऐसे लोग हैं जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमण की चपेट में आये हैं, दो को इन्फ्लुएंजा की तरह की बीमारी है जबकि एक का एसएआरआई का इतिहास है। दो मरीजों के संपर्क का पता लगाया जा रहा है।

प्रदेश के जिन जिलों में नये मामले आये हैं उनमें चित्रदुर्ग में 20, यादगिर में 14, बेलगावी एवं हासन में 13-13 मामले, दाावणगेरे में 11, बीदर में 10, विजयपुरा में पांच, दक्षिण कन्नडा एवं उडुपी में तीन तीन मामले, बेंगलुरू शहरी एवं कोलार में दो दो तथा बागलकोट, चिकबल्लापुरा, कोपल एवं बेल्लारी में एक एक मामला शामिल है।

रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट