देश की खबरें | उत्परिवर्तित कोरोना वायरस के खिलाफ काम कर सकता है ‘कोवैक्सिन’ : भारत बायोटेक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के लिए भारत बायोटेक कंपनी द्वारा विकसित किया जा रहा टीका ‘कोवैक्सिन’ वायरस के उत्परिवर्तन से बचाव कर सकता है। शहर स्थित टीका निर्माता कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एला ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 29 दिसंबर कोविड-19 के लिए भारत बायोटेक कंपनी द्वारा विकसित किया जा रहा टीका ‘कोवैक्सिन’ वायरस के उत्परिवर्तन से बचाव कर सकता है। शहर स्थित टीका निर्माता कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एला ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने यह भी कहा कि कंपनी ने टीका का उपयोग करने के लिए आकस्मिक लाइसेंस के लिए मंजूरी की खातिर नियामक प्राधिकारों से संपर्क किया है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर यह टीका विकसित किया जा रहा है और अब यह तीसरे चरण के परीक्षणों से गुजर रहा है।

एला ने सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम में कहा, "इसमें (कोरोना वायरस) बहुत अधिक उत्परिवर्तन होने का अनुमान है और आप आश्वस्त हो सकते हैं कि यह टीका दो परिकल्पनाओं के कारण उस (उत्परिवर्तित) विषाणु से भी बचाव करेगा ...।’’

वह ब्रिटेन में मिले कोरोना वायरस के नए प्रकार को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

एला ने कहा कि यह उत्परिवर्तन अप्रत्याशित नहीं है और विषाणु अधिक संख्या में लोगों तक पहुंचने के लिए अपने आप उत्परिवर्तित होते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड