एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कोट्टायम मेडिकल कॉलेज घटना: माकपा ने स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के इस्तीफे से इनकार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. माकपा की केरल इकाई के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन ने कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में इमारत गिरने की घटना में एक व्यक्ति की मौत के मद्देनजर शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के इस्तीफे से इनकार कर दिया। विपक्षी दल स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

देश की खबरें | कोट्टायम मेडिकल कॉलेज घटना: माकपा ने स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के इस्तीफे से इनकार किया

तिरुवनंतपुरम, चार जुलाई माकपा की केरल इकाई के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन ने कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में इमारत गिरने की घटना में एक व्यक्ति की मौत के मद्देनजर शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज के इस्तीफे से इनकार कर दिया। विपक्षी दल स्वास्थ्य मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

संवाददाताओं को यहां संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र को बदनाम करने की साजिश चल रही है, जहां वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) शासन के पिछले नौ वर्षों के दौरान कई विकास गतिविधियां हुई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने शिक्षा और स्वास्थ्य विभागों को निशाना बनाना अपना काम बना लिया है, जिनमें एलडीएफ सरकार के तहत कई सुधार हुए हैं।

उन्होंने दावा किया, “यूडीएफ और अन्य विपक्षी दलों द्वारा मीडिया के एक वर्ग की मदद से एक निराधार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि एलडीएफ शासन में ये दोनों क्षेत्र संकट में हैं। यह सरकार को बदनाम करने के लिए एक सुनियोजित अभियान है।”

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 2024-25 के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र में विकास गतिविधियों पर 1,498 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पिछले नौ वर्षों में इस क्षेत्र में कुल 6,700 करोड़ रुपये खर्च किए गए।

कोट्टायम मेडिकल कॉलेज में इमारत ढहने से 52 वर्षीय महिला डी. बिंदु की मौत को “दुर्भाग्यपूर्ण” बताते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को मृतक के परिवार को राहत प्रदान करने के लिए आगे आना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).