जरुरी जानकारी | कोटक महिन्द्रा बैंक का चौथी तिमाही शुद्ध मुनाफा 36 प्रतिशत बढ़कर 2,589 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोटक महिंद्रा बैंक ने सोमवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 36 प्रतिशत बढ़कर 2,589 करोड़ रुपए हो गया।

नयी दिल्ली, तीन मई कोटक महिंद्रा बैंक ने सोमवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त चौथी तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 36 प्रतिशत बढ़कर 2,589 करोड़ रुपए हो गया।

निजी क्षेत्र के इस ऋणदाता ने पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में 1,905 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

बैंक ने एक बयान में कहा कि चौथी तिमाही में उसे 16,175.87 करोड़ रुपये की कुल आय हुई जो पिछले वित्तवर्ष की इसी तिमाही में 12,084.71 करोड़ रुपये हुई थी।

तिमाही के दौरान, एकल मुनाफा भी 33 प्रतिशत बढ़कर 1,682 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 1,267 करोड़ रुपये रहा था।

एकल आधार पर, समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 8,398.39 करोड़ रुपये की हो गई जो पूर्व वर्ष की इसी तिमाही में कुल आय 8,294.07 करोड़ रुपये रही थी।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) आठ प्रतिशत बढ़कर 3,843 करोड़ रुपये हो गई जो पूर्व वर्ष की इसी तिमाही में 3,560 करोड़ रुपये रही थी।

शुद्ध मुनाफे में वृद्धि से प्रेरित होकर, कंपनी के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2021 को समाप्त वर्ष के लिए शुद्ध मुनाफे में से, पांच रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रति शेयर के लिए 90 पैसे का लाभांश देने की सिफारिश की है।

बैंक की 31 मार्च, 2021 तक सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) यानी फंसा रिण 3.22 प्रतिशत था, जो मार्च-अंत 2020 में 2.25 प्रतिशत से थोड़ा ऊपर रह गया।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान