जरुरी जानकारी | मार्च तिमाही में कोटक बैंक का एकल शुद्ध लाभ 65 प्रतिशत बढ़कर 2,767 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोटक महिंद्रा बैंक का मार्च, 2022 में समाप्त तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 65 प्रतिशत बढ़कर 2,767.40 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, चार मई कोटक महिंद्रा बैंक का मार्च, 2022 में समाप्त तिमाही में एकल शुद्ध लाभ 65 प्रतिशत बढ़कर 2,767.40 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने बुधवार को यह जानकारी दी।

निजी क्षेत्र के इस बैंक ने पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,682.37 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

एक नियामकीय सूचना के अनुसार, जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान एकल आधार पर बैंक की कुल आय बढ़कर 8,892.26 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की समान अवधि में 7,953.12 करोड़ रुपये थी।

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में कोटक बैंक का शुद्ध मुनाफा इससे पिछले वित्त वर्ष के 6,964.84 करोड़ रुपये से 23.1 प्रतिशत बढ़कर 8,572.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वित्त वर्ष के दौरान बैंक की कुल आय 31,846.79 करोड़ रुपये से बढ़कर 33,393.17 करोड़ रुपये हो गई।

परिसंपत्ति गुणवत्ता के मोर्चे पर, कुल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) मार्च, 2022 तक कुल अग्रिम के 2.34 प्रतिशत पर आ गईं, जो मार्च, 2021 तक 3.25 प्रतिशत थीं।

मूल्य के संदर्भ में, कुल एनपीए पहले के 7,425.51 करोड़ रुपये के मुकाबले 6,469.74 करोड़ रुपये रह गया।

इसी तरह, शुद्ध एनपीए भी 1.21 प्रतिशत (2,705.17 करोड़ रुपये) से घटकर 0.64 प्रतिशत (1,736.71 करोड़ रुपये) रह गया।

कोटक महिंद्रा बैंक के निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए शुद्ध मुनाफा में से 1.10 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के लाभांश की सिफारिश की है। बैंक की वार्षिक आम बैठक में इसपर सदस्यों से मंजूरी ली जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर