खेल की खबरें | डब्ल्यूटीए फाइनल्स में कोंटावीट, प्लिसकोवा ने जीत से शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दुनिया की दो पूर्व नंबर एक खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले में तीसरी वरीय प्लिसकोवा ने शुरुआत में जूझने के बाद बुधवार को मुगुरुजा को 4-6, 6-2, 7-6 से शिकस्त दी।

दुनिया की दो पूर्व नंबर एक खिलाड़ियों के बीच हुए मुकाबले में तीसरी वरीय प्लिसकोवा ने शुरुआत में जूझने के बाद बुधवार को मुगुरुजा को 4-6, 6-2, 7-6 से शिकस्त दी।

विंबलडन और फ्रेंच ओपन की पूर्व चैंपियन मुगुरुजा के खिलाफ प्लिसकोवा की 11 मैचों में यह नौवीं जीत है जबकि दो बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा है।

प्लिसकोवा पांचवीं बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स में खेल रही हैं। वह इससे पहले 2018 और 2019 में फाइनल में जगह बना चुकी हैं जबकि 2020 प्रतियोगिता रद्द कर दी गई।

इससे पहले एस्टोनिया की एनेट कोंटावीट ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए चेक गणराज्य की दूसरी वरीय बारबरा क्रेसीकोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराया।

आठवीं वरीय कोंटावीट ने दोनों सेट की शुरुआत में फ्रेंच ओपन विजेता की सर्विस तोड़ी और सिर्फ 75 मिनट में जीत दर्ज करने में सफल रही। कोंटावीट की यह लगातार 11वीं जीत है।

कोंटावीट ने अपने पिछले 29 मैचों में से 27 में जीत दर्ज की है। इस दौरान उन्होंने ओस्ट्रावा में पॉला बाडोसा और मारिया सकारी हराकर खिताब जीता जो दोनों यहां सत्रांत डब्ल्यूटीए फाइनल्स में भी चुनौती पेश कर रही हैं।

यह टूर्नामेंट इस साल गुआडालाजारा में खेला जा रहा है जबकि 2022 में चीन के शेनझेन में वापसी करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\