देश की खबरें | कोनेरू हम्पी ने जीता बीबीसी भारतीय महिला खिलाड़ी पुरस्कार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रैपिड प्रारूप की मौजूदा विश्व शतरंज चैम्पियन कोनेरू हम्पी को सोमवार को बीबीसी साल की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी पुरस्कार (इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड) 2020 का विजेता चुना गया।

नयी दिल्ली, आठ मार्च रैपिड प्रारूप की मौजूदा विश्व शतरंज चैम्पियन कोनेरू हम्पी को सोमवार को बीबीसी साल की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला खिलाड़ी पुरस्कार (इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर अवॉर्ड) 2020 का विजेता चुना गया।

पिछले साल शुरू किये इस पुरस्कार की वह दूसरी विजेता है। महज 15 साल की उम्र में ग्रैंडमास्टर बनने वाली हम्पी को प्रशंसको से सबसे ज्यादा मत के आधार पर चुना गया।

जाने-माने खेल पत्रकारों और विशेषज्ञों की जूरी ने इस पुरस्कार के लिए पाँच भारतीय महिला खिलाड़ियों को नामांकित किया था। इसमें हम्पी के अलावा फर्राटा धाविका दुती चंद, निशानेबाज मनु भाकर, पहलवान विनेश फोगाट और भारतीय महिला हॉकी टीम की मौजूदा कप्तान रानी रामपाल शामिल थी। इसके बाद प्रशंसको के ऑनलाइन मतदान से विजेता का फैसला हुआ।

बीबीसी से जारी विज्ञप्ति में हम्पी ने कहा, ‘‘यह पुरस्कार ना सिर्फ मेरे लिए बल्कि शतरंज बिरादरी के लिए बेशकीमती है। शतरंज एक इनडोर खेल है, इसलिए भारत में क्रिकेट की तरह इस पर अधिक ध्यान नहीं दिया जाता। मुझे हालांकि उम्मीद है कि इस पुरस्कार के बाद शतरंज की ओर लोगों का ध्यान जाएगा।’’

ऑनलाइन तरीके से आयोजित किये गये इस पुरस्कार समारोह में दिग्गज एथलीट अंजु बॉबी जॉर्ज को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट’ पुरस्कार दिया गया। उन्होंने 2003 में विश्व चैम्पियनशिप में ऊंची कूद में कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा था। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली भारतीय एथलीट बनीं थी।

इंग्लैंड के हरफनमौला बेन स्टोक्स ने युवा निशानेबाज भाकर को वर्ष की उभरती हुए खिलाड़ी के रूप में चुने जाने की घोषणा की।

पिछले साल इस पुरस्कार के पहले आयोजन में बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु को विजेता चुना गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\