खेल की खबरें | मेस्सी की अर्जेंटीना के कोपा अमेरिका खिताब जीतने के बाद कोलकाता हुआ ‘क्रेजी’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अर्जेंटीना ने जब ब्राजील को हराकर कोपा अमेरिका खिताब जीता तो यहां कोलकाता में इसका खूब जश्न मनाया गया।

कोलकाता, 11 जुलाई अर्जेंटीना ने जब ब्राजील को हराकर कोपा अमेरिका खिताब जीता तो यहां कोलकाता में इसका खूब जश्न मनाया गया।

लियोनल मेस्सी ने 15000 किलोमीटर दूर कोपा अमेरिका की ट्राफी अपने हाथ में ली तो यहां कोलकाता में अर्जेंटीना के खिताब का जश्न मना। शनिवार की रात को अर्जेंटीना ने चिर प्रतिद्वंद्वी ब्राजील को 1-0 से हराकर मेस्सी के राष्ट्रीय टीम के साथ किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय खिताब के लंबे इंतजार को खत्म किया।

‘सिटी ऑफ जॉय’ ने अर्जेंटीना और इसके कप्तान के प्रति अपनी अटूट निष्ठा और समर्पण को जारी रखते हुए मेस्सी के यहां साल्ट लेक स्टेडियम में 2011 में वेनेजुएला के खिलाफ मैत्री अंतरराष्ट्रीय मैच को याद किया।

फीफा-एएफसी मैच आयुक्त कर्नल गौतम कर उस मैच में रैफरी थे और उन्होंने इस अर्जेंटीनी सुपरस्टार के साथ करीब होने की यादों को ताजा किया।

उन्होंने रविवार को पीटीआई से कहा, ‘‘वह (मेस्सी) अपनी अधिकारिक ट्रेनिंग के लिये अपने जूते अपनी छाती से लगाये हुए आया। उस तरह के स्टार खिलाड़ी को शायद ही आपने ऐसा करते हुए देखो। मुझे अब भी वह क्षण याद है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने आज सुबह उन्हें टीवी पर देखा तो मुझे वही दृश्य याद आ गया। वह मैच के बाद अपने प्रतिद्वंद्वी नेमार को गले लगा रहे थे। वे अच्छे दोस्त हैं लेकिन मैदान पर एक दूसरे को कहीं भी मौका नहीं दे सकते। इसलिये यह खूबसूरत खेल है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैदान पर वह बच्चे की तरह मासूम दिखता है लेकिन वह अलग ही है, उसे खेलते हुए देखना ऐसा है जैसे कोई ध्यान लगा रहा हो। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड