खेल की खबरें | यूटीटी में कोलकाता थंडर ब्लेड्स ने चेन्नई लायंस को हराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता थंडर ब्लेड्स ने अल्टीमेट टेबल टेनिस के छठे सत्र में सोमवार को चेन्नई लायंस को 8 . 7 से हराया ।
अहमदाबाद, दो जून कोलकाता थंडर ब्लेड्स ने अल्टीमेट टेबल टेनिस के छठे सत्र में सोमवार को चेन्नई लायंस को 8 . 7 से हराया ।
युवा अंकुर बनर्जी ने थंडर ब्लेड्स को शानदार शुरूआत देते हुए कजाखस्तान के किरिल जी को पहले पुरूष एकल मुकाबले में 3-0 (4-11 10-11 7-11) से मात दी ।
दुनिया के 36वें नंबर के खिलाड़ी चीन की फान सकी ने कोलकाता की सेलेना सेल्वाकुमार को 3-0 (11-8 11-10 11-6) से हराकर चेन्नई को मैच में लौटाया ।
कोलकाता के अर्जुन और पुएर्तो रिको की एड्रियाना डियाज को मिश्रित युगल में पायस जैन और फान सकी के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा ।
पुरूष उलट एकल में नाइजीरिया के अरूणा कादरी ने पायस जैन को 2-1 (11-3 8-11 11-9) से हराया ।
निर्णायक महिला एकल मैच में डियाज ने चेन्नई की पॉयमंती बैस्या को 2-1 (11-6 7-11 11-6) से शिकस्त दी ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2025 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

