देश की खबरें | कोलकाता : एसटीएफ ने उत्तर प्रदेश के पांच लोगों को गिरफ्तार किया, हथियार और गोला बारूद बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के सियालदह इलाके में उत्तर प्रदेश के पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 28 जनवरी कोलकाता के सियालदह इलाके में उत्तर प्रदेश के पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार देर रात मुचिपारा थाना क्षेत्र के सुरेन्द्रनाथ महिला कॉलेज के पास से उन्हें गिरफ्तार किया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे शहर में अपराध को अंजाम देने के लिए आए थे। उन्होंने बताया कि इसका पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

अधिकारी ने बताया कि उनके पास से दो बंदूकें और 15 गोलियां बरामद की गईं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) रूपेश कुमार ने कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार में संवाददाताओं को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरोह के सदस्य काफी शिक्षित हैं।

उन्होंने बताया कि गिरोह का मुखिया खुद को एमटेक बताता है, एक ने बीए, एक ने बीएससी और एक अन्य ने आईटीआई डिप्लोमा किया हुआ है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) रूपेश कुमार ने कहा, ‘‘पांचों लोगों ने दावा किया कि वे दो दिन पहले कोलकाता आए थे और एक लॉज में ठहरे थे। हमने उत्तर प्रदेश पुलिस को उनके बारे में जानकारी लेने और अगर उनका कोई आपराधिक इतिहास है तो उसके बारे में जानकारी साझा करने के लिए ईमेल भेजे हैं।’’

पुलिस को उनके पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला तथा वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि उन्हें लॉज में आवास कैसे मिला।

कुमार ने कहा, ‘‘ हमें उनके पास से कोई भी दस्तावेज नहीं मिला। हम पता लगा रहे हैं कि वे किस तरह का अपराध करने की फिराक में थे। उनमें से एक के पास से एक रेलवे टिकट मिला है। ’’

उन्होंने बताया कि उनके पास से जब्त हथियारों में एक अर्ध-स्वचालित बंदूक भी शामिल है, जिस पर 'मेड इन इटली' का लेबल लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस इसकी प्रामाणिकता की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये लोग कानपुर, वाराणसी, गाजीपुर और मऊ के हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Etah Viral Video: एटा में बुजुर्ग महिला की बहादुरी, लुटेरों ने नाले में फेंका और बेरहमी से पीटा; फिर भी नहीं छोड़ा अपना पर्स