जरुरी जानकारी | ओडिशा के समुद्री खाद्य उत्पाद निर्यातकों के साथ कारोबार बढ़ाना चाहता है कोलकाता बंदरगाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोलकाता बंदरगाह इस क्षेत्र से व्यापार बढ़ाने के लिए ओडिशा से समुद्री खाद्य उत्पादों के अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है।

भुवनेश्वर, 15 सितंबर कोलकाता बंदरगाह इस क्षेत्र से व्यापार बढ़ाने के लिए ओडिशा से समुद्री खाद्य उत्पादों के अवसरों का लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है।

कोलकाता बंदरगाह (अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंदरगाह) ने कारोबारी संभावनाओं का पता लगाने के लिए बुधवार को भुवनेश्वर के समुद्री खाद्य निर्यात क्षेत्र के अंशधारकों के साथ बैठक की।

कोलकाता बंदरगाह के चेयरमैन विनीत कुमार ने बैठक में निर्यातकों से कहा, ‘‘हम आपकी समस्याओं को सुनना चाहते हैं ताकि हम उनपर सुधार कर सकें।’’

बंदरगाह इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहा है कि कैसे साझेदारी को बढ़ाया जाए और इस क्षेत्र के समुद्री खाद्य निर्यातकों के साथ बहुत अच्छे संबंध विकसित किए जाएं।

कुमार ने कहा, ‘‘हम आपकी उम्मीदों को पूरा करने की कोशिश करेंगे ताकि मूल्यवान साझेदारी, अच्छी सेवा और कम लागत के माध्यम से हम दोनों लाभान्वित हो सकें।’’

उन्होंने बताया कि बुनियादी ढांचे में बहुत अधिक आधुनिकीकरण और निवेश चल रहा है। उन्होंने कहा कि बंदरगाह छोटे जहाजों के माध्यम से बांग्लादेश और भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र से जुड़ने का प्रयास कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\