एजेंसी न्यूज

दिव्यांग लड़की के साथ छेड़खानी के आरोप में कोलकाता पुलिस का कॉन्स्टेबल गिरफ्तार

कोलकाता के उल्टाडांगा इलाके में एक ऑटो रिक्शा के भीतर एक दिव्यांग लड़की से कथित तौर पर छेड़खानी करने के आरोप में शनिवार को एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया.

दिव्यांग लड़की के साथ छेड़खानी के आरोप में कोलकाता पुलिस का कॉन्स्टेबल गिरफ्तार
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

कोलकाता, 24 अप्रैल : कोलकाता (Kolkata) के उल्टाडांगा इलाके में एक ऑटो रिक्शा के भीतर एक दिव्यांग लड़की से कथित तौर पर छेड़खानी करने के आरोप में शनिवार को एक पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी कोलकाता पुलिस के रिजर्व बल में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है और उसके खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें : फरीदाबाद में महिला से दुष्कर्म के आरोप में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अधिकारी ने बताया कि घटना तब हुई, जब पुलिसकर्मी एक ऑटो रिक्शा में पीड़िता और उसकी मां के साथ जा रहा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2022 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).