Kolkata: पानी की बोतल खरीदने को लेकर दुकानदार से हुए झगड़े में एक व्यक्ति की मौत
कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में पानी की बोतल खरीदने को लेकर एक दुकानदार के साथ कथित तौर पर हुए झगड़े के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.
कोलकाता, 29 अक्टूबर : कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में पानी की बोतल खरीदने को लेकर एक दुकानदार के साथ कथित तौर पर हुए झगड़े के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार शाम की है, जब दो भाई चाय की एक दुकान पर गए थे, तभी बोतलबंद पानी खरीदने को लेकर बहस हो गई और दोनों ने दुकानदार पर हमला कर दिया.
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दोनों भाइयों ने दुकानदार को कथित तौर पर लोहे की रॉड से पीटा. आपसी झगड़े में तीनों घायल हो गए.’’ मृतक की पहचान लेक टाउन इलाके के रहने वाले 20 वर्षीय आकाश प्रताप कुरी के रूप में की गई है, जिसने शनिवार को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह भी पढ़ें : Man Shot Dead Outside His Shop Video: बठिंडा में अज्ञात व्यक्तियों ने दुकान के बाहर दुकानदार की गोली मारकर की हत्या, सीसीटीवी वीडियो वायरल
अधिकारी के अनुसार, मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि आकाश के भाई चंदन को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2023 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

