देश की खबरें | विक्टोरिया मेमोरियल में मंगलवार से शुरू होगी कोलकाता लिटरेरी मीट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. टाटा स्टील कोलकाता लिटरेरी मीट के 10वें संस्करण का आयोजन 22 से 27 मार्च तक विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में किया जाएगा।
कोलकाता, 21मार्च टाटा स्टील कोलकाता लिटरेरी मीट के 10वें संस्करण का आयोजन 22 से 27 मार्च तक विक्टोरिया मेमोरियल हॉल में किया जाएगा।
आयोजकों ने बताया कि पहले दिन नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत विनायक बनर्जी ‘‘अच्छी अर्थव्यवस्था के स्थान पर अच्छा भोजन पकाने’ पर अपने विचार साझा करेंगे।
लिटरेरी मीट का उद्घाटन गीतकार व पटकथा लेखक जावेद अख्तर करेंगे। वह विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी रखेंगे।
आयोजकों द्वारा जारी बयान के अनुसार, महामारी के कारण पिछले वर्ष इस साहित्य उत्सव का आयोजन नहीं हुआ था लेकिन इस साल इस छह दिवसीय समारोह का आयोजन बेहद भव्य तरीके से किया जाएगा।
समारोह के दौरान रोजाना अलग-अलग कलाओं का प्रदर्शन भी किया जाएगा।
आर. के. लक्ष्मण, साहिर लुधियानवी और सत्यजीत रे की जन्मशती पर भी आयोजन होंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)