देश की खबरें | कोलकाता के अतिथि गृह में आग लगी, बांग्लादेशी महिला का जला हुआ शव बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के फ्री स्कूल स्ट्रीट इलाके में शनिवार को एक इमारत में आग लगने के बाद एक अतिथि गृह में बांग्लादेशी महिला का जला हुआ शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोलकाता, 12 मार्च कोलकाता के फ्री स्कूल स्ट्रीट इलाके में शनिवार को एक इमारत में आग लगने के बाद एक अतिथि गृह में बांग्लादेशी महिला का जला हुआ शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण तड़के करीब चार बजे आग लगी, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने इमारत के अंदर से जली हालत में 63 वर्षीय महिला का शव बरामद किया।
उन्होंने बताया कि महिला को एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
घटना में झुलसे राज्य के मुर्शिदाबाद जिले के एक अन्य व्यक्ति को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
अधिकारी ने कहा कि आग से अतिथि गृह के 11 कमरों को नुकसान हुआ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2022 01:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

