एजेंसी न्यूज

Kolkata: पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

कोलकाता के एक थाने में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Kolkata: पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

कोलकाता, 6 जून : कोलकाता के एक थाने में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में बुधवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दोपहर के समय जोरासंको थाने में जांच अधिकारी के कमरे में घुसे और वहां शिकायत दर्ज कराने गए एक व्यक्ति की मदद करने लगे. यह भी पढ़ें : Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ''उन्होंने (आरोपियों ने) ड्यूटी पर मौजूद अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की की और जमकर हंगामा किया. सभी आरोपियों को हवालात में बंद कर दिया गया. उन्हें कल (बृहस्पतिवार) अदालत में पेश किया जाएगा.''

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 08:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).