देश की खबरें | कोलकाता: भारतीय संग्रहालय में सीआईएसएफ के जवान ने दो वरिष्ठ कर्मियों को गोली मारी, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता में स्थित भारतीय संग्रहालय में तैनात सीआईएसएफ (केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के एक जवान ने रविवार की शाम कथित रूप से अपने दो सहकर्मियों को गोली मार दी। इस घटना में जवान के एक वरिष्ठ सहकर्मी की मौत हो गई जबकि एक अन्य अधिकारी घायल हो गया है।

कोलकाता, छह अगस्त कोलकाता में स्थित भारतीय संग्रहालय में तैनात सीआईएसएफ (केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) के एक जवान ने रविवार की शाम कथित रूप से अपने दो सहकर्मियों को गोली मार दी। इस घटना में जवान के एक वरिष्ठ सहकर्मी की मौत हो गई जबकि एक अन्य अधिकारी घायल हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि कथित रूप से गोली चलाने वाले हेड कांस्टेबल ए. के.मिश्रा ने एके47 राइफल से सहायक उपनिरीक्षक रंजीत सारंगी की हत्या कर दी जबकि सहायक कमांडेंट रैंक के अधिकारी सुवीर घोष हल्के जख्मी हुए हैं।

आरोपी हेड कांस्टेबल का दावा है कि यूनिट में उसे परेशान किया जा रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

अर्द्धसैनिक बल के एक अधिकारी ने बताया कि सीआईएसएफ के महानिरीक्षक (दक्षिण पूर्व) सुधीर कुमार के मौके पर पहुंचने पर आरोपी मिश्रा ने आत्मसमर्पण कर दिया।

कोलकाता पुलिस ने भी बताया कि सीआईएसएफ के अधिकारियों ने मिश्रा को हथियार डालने और आत्मसमर्पण करने के लिए मनाया।

आरोप है कि मिश्रा ने यूनिट के हथियारखाने से जबरदस्ती हथियार लिया और पूरी मैगजीन लोगों पर खाली कर दी।

गोलीबारी में घायल हुए दो लोगों को सरकारी एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया, जहां सारंगी की मौत हो गई।

सीआईएसएफ ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया है।

कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने बताया, ‘‘घटना शाम करीब साढ़े छह बजे की है। सीआईएसएफ के एक जवान की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल है। हमने आरोपी हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया है।’’

उन्होंने बताया कि संग्रहालय में गोलीबारी की सूचना पाकर पुलिस उपायुक्त एक लड़ाकू दस्ते और त्वरित प्रतिक्रिया दल के साथ मौके पर पहुंचे।

गोयल ने पत्रकारों को बताया, ‘‘हम सीआईएसएफ के संपर्क में हैं। हमने आरोपी को हथियार डालने के लिए सफलतापूर्वक मना लिया है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’

भारत के सबसे ‘पुराने और बड़े’ संग्रहालय परिसर में बनी बैरकों में आज शाम यह घटना हुई।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) दिसंबर, 2019 से संग्रहालय की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहा है।

कोलकाता के मध्य स्थित संग्रहालय केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान