देश की खबरें | कोलकाता : दो महिलाओं और लड़की की 'हत्या' में शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता में अपने घर में मृत पाई गईं दो महिलाओं और एक नाबालिग लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनकी हत्या की पुष्टि होने के एक दिन बाद पुलिस अब इसमें शामिल लोगों और अपराध के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, 21 फरवरी कोलकाता में अपने घर में मृत पाई गईं दो महिलाओं और एक नाबालिग लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से उनकी हत्या की पुष्टि होने के एक दिन बाद पुलिस अब इसमें शामिल लोगों और अपराध के पीछे के मकसद का पता लगाने की कोशिश कर रही है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जांचकर्ता दोनों महिलाओं के पतियों (जो भाई हैं) या बाहरी लोगों की संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रहे हैं।

अधिकारी ने कहा, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों महिलाओं और किशोरी की हत्या की गई थी और इस निष्कर्ष से यह सवाल उठता है कि अपराध के पीछे कौन था। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या पतियों ने अपनी पत्नियों और नाबालिग लड़की की हत्या की या परिवार के बाहर के लोग हत्या में शामिल थे।”

अधिकारी ने बताया कि दोनों महिलाओं के शवों के पोस्टमार्टम से पता चला है कि उनकी कलाई कटी हुई थी और गले पर गहरे जख्म के निशान थे, जिससे पता चलता है कि उनकी मौत चोटों के कारण हुई थी। नाबालिग लड़की की मौत जहर के कारण हुई।

टांगरा इलाके में स्थित इस मकान में दो भाई प्रणय और प्रसून डे अपनी पत्नियों सुदेशना और रोमी के साथ रहते थे। इसी मकान में प्रणय का बेटा और प्रसून की बेटी भी रहते थे।

परिवार के तीन सदस्य टांगरा स्थित अपने घर में मृत पाए गए जबकि बुधवार की सुबह शहर में मेट्रो रेल के खंभे से कार के टकराने से तीन अन्य सदस्य घायल हो गए। घायलों में से एक ने पुलिस को परिवार में हुई मौतों के बारे में बताया।

अधिकारी ने बताया कि भाइयों ने पहले पुलिस के सामने दावा किया था कि परिवार के सदस्यों के बीच आत्महत्या की योजना बनी थी, जिसके बाद सभी ने दलिये में नींद की गोलियां मिलाकर खा ली थीं।

उन्होंने कहा, “ऐसा लगता है कि वे हमें गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे। वे कुछ छिपाने की कोशिश कर रहे थे। हमें उनसे पूछताछ करनी होगी। एक बार जब उन्हें बातचीत के लिए फिट घोषित कर दिया जाएगा तो हमारे अधिकारी उनसे पूछताछ शुरू कर देंगे।”

पुलिसकर्मी ने बताया कि दुर्घटना में घायल हुए दोनों भाइयों और लड़के की हालत में सुधार बताया गया है।

जांचकर्ताओं को पता चला है कि परिवार का चमड़े का कारोबार है और वह आर्थिक कठिनाइयों से जूझ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\