एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | कोको गॉफ क्वार्टर फाइनल में, इगा स्वियातेक से होगी भिड़ंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. छठी वरीय गॉफ ने श्मिडलोवा को 7-5, 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

खेल की खबरें | कोको गॉफ क्वार्टर फाइनल में, इगा स्वियातेक से होगी भिड़ंत

छठी वरीय गॉफ ने श्मिडलोवा को 7-5, 6-2 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।

गॉफ बुधवार को क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीय स्वियातेक से भिड़ेंगी जिनके खिलाफ उनका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। पिछले साल फाइनल में रोलां गैरो में स्वियातेक के खिलाफ शिकस्त सहित गॉफ ने उनके खिलाफ अब तक सभी छह मुकाबले गंवाए हैं।

इसी हाफ के दूसरे क्वार्टर फाइनल में सातवीं वरीय ओन्स जेब्युर की भिड़ंत 14वीं वरीय बीट्रिज हदाद माइया से होगी।

पुरुष क्वार्टर फाइनल में चौथे वरीय कास्पर रूड की भिड़ंत छठे वरीय होल्गर रूने से होगी जबकि 22वें वरीय एलेक्जेंडर ज्वेरेव का सामना टॉमस मार्टिन एट्चेवेरी से होगा।

ज्वेरेवे ने 28वें वरीय ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-1, 6-4, 6-3 से हराया जबकि मार्टिन ने 27वें वरीय योशिहितो निशिओका को 7-6, 6-0, 6-1 से हराकर बाहर कर रास्ता दिखाया।

रोलां गैरो पर गत उप विजेता रूड ने निकोलस जैरी को 7-6, 7-5, 7-5 से शिकस्त दी जबकि डेनमार्क के 20 साल के रूने ने अर्जेन्टीना के 23वें वरीय फ्रांसिस्को सेरुनडोलो को 7-6, 3-6, 6-4, 1-6, 7-6 से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2023 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).