खेल की खबरें | कोहली के संदेश ने जोश से भर दिया: कणिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. प्रतिभाशाली ऑलराउंडर कणिका आहूजा ने कहा कि भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली के साथ बातचीत ने उनका हौसला बढ़ाया जिससे उन्होंने 46 रन की आक्रामक पारी खेल कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में पहली जीत दिलायी।

मुंबई, 16 मार्च प्रतिभाशाली ऑलराउंडर कणिका आहूजा ने कहा कि भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली के साथ बातचीत ने उनका हौसला बढ़ाया जिससे उन्होंने 46 रन की आक्रामक पारी खेल कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को यहां महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में पहली जीत दिलायी।

आरसीबी की टीम ने 18 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 136 रन का लक्ष्य हासिल कर लगातार पांच मैचों की हार का सिलसिला खत्म किया।

पंजाब की 20 साल की कणिका ने 30 गेंद में 46 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलने के बाद कहा, ‘‘ विराट सर ने हमसे कहा कि यहां दबाव की कोई बात नहीं है, यह खुशी की बात है’’

कोहली बुधवार को भारतीय टीम के वैकल्पिक अभ्यास सत्र में शामिल नहीं हुए और इसके बजाय यहां मुंबई में डब्ल्यूपीएल में प्रतिस्पर्धा कर रही आरसीबी महिला टीम से मिले।

पहली बार संवाददाता सम्मेलन में पहुंची कणिका ने कहा, ‘‘उन्होंने (कोहली) हमसे कहा कि मैदान में उतरने के बाद खुद पर दबाव को हावी नहीं होने दे। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि हमें यहां खेलने का मौका मिल रहा है, सभी को इस तरह का अवसर नहीं मिलता है।’’

कणिका ने कहा कि वह सूर्यकुमार यादव की तरह मैदान के हर कोने में शॉट खेलने का महारत हासिल करना चाहती है।

मैन ऑफ द मैच कणिका ने 46 रन बनाने के अलावा हिथर नाइट (24) के साथ चौथे विकेट के लिए 46 और रिचा घोष (नाबाद 31) के साथ पांचवें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की।

उन्होंने कहा, ‘‘ मेरे दिमाग में एक बात थी कि चाहे कुछ भी हो, हमें जीतना ही है। लक्ष्य बड़ा नहीं था इसलिए हम समय लेकर परिस्थितियों के अनुसार खेल सकते थे। हमने कमजोर गेंदों का फायदा उठाने का इंतजार किया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान