खेल की खबरें | कोहली की पहले टेस्ट के बाद अनुपस्थिति सीए को वित्तीय रूप से प्रभावित नहीं करेगी: हॉकले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को माना कि भारतीय स्टार कप्तान विराट कोहली की टेस्ट श्रृंखला के ज्यादातर हिस्से में अनुपस्थिति से घरेलू बोर्ड पर वित्तीय रूप से असर नहीं पड़ेगा लेकिन स्वीकार किया कि आगामी सीरीज विश्व क्रिकेट के लिये ‘काफी अहमियत’ रखती है।

सिडनी, 24 नवंबर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने मंगलवार को माना कि भारतीय स्टार कप्तान विराट कोहली की टेस्ट श्रृंखला के ज्यादातर हिस्से में अनुपस्थिति से घरेलू बोर्ड पर वित्तीय रूप से असर नहीं पड़ेगा लेकिन स्वीकार किया कि आगामी सीरीज विश्व क्रिकेट के लिये ‘काफी अहमियत’ रखती है।

कोरोना वायरस महामारी के चलते सबसे ज्यादा प्रभावित क्रिकेट बोर्ड में से सीए एक है और इसके कारण उसे अपने कई अधिकारियों को बाहर करना पड़ा और स्टाफ के वेतन में कटौती करनी पड़ी।

यह भी पढ़े | Ind vs Aus Test Series 2020: ऑस्ट्रेलिया दौरे में टेस्ट खेलने के लिए भारतीय टीम के दो सबसे दिग्गज खिलाड़ी 4-5 दिनों में होंगे रवाना, ऑस्ट्रेलियाई खेमे में टेंशन.

टेस्ट श्रृंखला 17 दिसंबर से शुरू हो रही है, जिससे राजस्व के स्थिर होने की उम्मीद है लेकिन कोहली एडीलेड में शुरूआती टेस्ट के बाद अपने बच्चे के जन्म के लिये लौट आयेंगे, जिससे संशय बना हुआ है कि यह मेजबान देश के क्रिकेट बोर्ड को प्रभावित कर सकता है।

सीए के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी निक हॉकले ने अधिकारिक प्रसारणकर्ता सोनी द्वारा आयोजित बातचीत में कहा, ‘‘हम पूरी तरह से विराट के फैसले का सम्मान करते हैं। हम खुश हैं कि वह वनडे और टी20 के बाद पहले टेस्ट में टीम की कप्तानी करेगा। ’’

यह भी पढ़े | IND vs AUS Series 2020-21: ज्यॉफ लॉसन ने कहा- बिना विराट कोहली के भारत, स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के बिना ऑस्ट्रेलिया जैसा.

उन्होंने कहा, ‘‘विराट यहां टीम की कप्तानी कर रहे हैं, जो प्रतिस्पर्धी अगुआई करता है जो हमने पिछली श्रृंखला के दौरान भी देखा था और हम पूरी दुनिया भर में भारत के प्रदर्शन में यह देखने के आदी हो चुके हैं। लेकिन, वित्तीय रूप से कोई असर नहीं पड़ेगा। ’’

यह पूछे जाने पर कि सीए और बीसीसीआई ने किसी भी समय कोहली की वापसी के लिये पृथकवास नियमों में ढील देने पर चर्चा की थी तो हॉकले ने कहा, ‘‘पृथकवास के इंतजाम का अच्छी तरह वर्णन किया हुआ है। विराट कोहली की पहले टेस्ट के करीब योजना के संबंध में हमने चर्चा की है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह श्रृंखला विश्व क्रिकेट और आस्ट्रेलियाई क्रिकेट के लिये काफी महत्वपूर्ण है। यह सभी क्रिकेट देशों को दिखायेगी कि हम सुरक्षित तरीके से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट आयोजित कर सकते हैं। श्रृंखला काफी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी में खेली जायेगी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज