एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | कोहली निजी कारणों से अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में नहीं खेलेंगे : द्रविड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बुधवार को यहां कहा कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेलेंगे।

खेल की खबरें | कोहली निजी कारणों से अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में नहीं खेलेंगे : द्रविड़

मोहाली, 10 जनवरी भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बुधवार को यहां कहा कि स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेलेंगे।

द्रविड़ ने प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने से पहले कहा कि विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से कल के मैच में नहीं खेलेंगे।

उन्होंने कहा कि पूर्व भारतीय कप्तान कोहली तीन मैचों की श्रृंखला के अगले दो मैच के लिए उपलब्ध होंगे।

द्रविड़ ने कहा कि गुरुवार को श्रृंखला के पहले मैच में यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा भारत के लिए पारी का आगाज करेंगे।

रोहित और कोहली दोनों 14 महीने बाद टी20 प्रारूप में वापसी कर रहे हैं।

कोहली ने छोटे प्रारूप का अंतिम मैच नवंबर 2022 में आस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला था जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2024 06:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).