एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम से कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में कोहली एकमात्र क्रिकेटर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान विराट कोहली लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर प्रायोजित पोस्ट के जरिये कमाई करने वाले दुनिया भर के खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र क्रिकेटर हैं।

खेल की खबरें | लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम से कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में कोहली एकमात्र क्रिकेटर

लंदन, पांच जून भारतीय कप्तान विराट कोहली लॉकडाउन के दौरान इंस्टाग्राम पर प्रायोजित पोस्ट के जरिये कमाई करने वाले दुनिया भर के खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष 10 में शामिल एकमात्र क्रिकेटर हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार कोहली इस सूची में कोहली छठे स्थान पर काबिज हैं।

यह भी पढ़े | युजवेंद्र चहल पर टिप्पणी करने के मामले में युवराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज.

‘अटेन’ ने 12 मार्च और 14 मई के दौरान ये आंकड़े जुटाये हैं जब कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया के खेल पूरी तरह से ठप्प थे।

सूची के अनुसार कोहली ने अपनी प्रायोजित पोस्ट के जरिये कुल 379,294 पौंड की कमाई की जो प्रत्येक पोस्ट 126,431 पौंड रही।

यह भी पढ़े | गर्भवती हथिनी की मौत पर खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, कही ये बात.

पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सूची में शीर्ष पर हैं जिनकी कमाई लगभग 18 लाख पौंड रही जबकि अर्जेंटीना और एफसी बार्सिलोना स्टार लियोनल मेस्सी (12 लाख पौंड) तथा पीएसजी के नेमार (11 लाख पौंड) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।

बास्केटबाल के महान खिलाड़ी शाक्विले ओनील (583,628 पौंड) और इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान डेविड बेकहम (405,359 पौंड) क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं।

स्वीडन के फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमोविच (184,413 पौंड), एनबीए के पूर्व स्टार ड्वेन वेड (143,146 पौंड), ब्राजीली फुटबॉलर दानी एल्व्स (133,694 पौंड) और मुक्केबाज एंथोनी जोशुआ (121,500 पौंड) शीर्ष 10 में शामिल अन्य खिलाड़ी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).