एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | पारिवारिक इमरजेंसी के कारण कोहली भारत लौटे, गायकवाड़ टेस्ट श्रृंखला से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. विराट कोहली पारिवारिक इमरजेंसी के कारण भारत लौट गए हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व उनके लौट आने की उम्मीद है ।

खेल की खबरें | पारिवारिक इमरजेंसी के कारण कोहली भारत लौटे, गायकवाड़ टेस्ट श्रृंखला से बाहर

सेंचुरियन, 22 दिसंबर विराट कोहली पारिवारिक इमरजेंसी के कारण भारत लौट गए हैं लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट से पूर्व उनके लौट आने की उम्मीद है ।

कोहली दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये दक्षिण अफ्रीका गए थे ।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने शुक्रवार को पीटीआई को बताया ,‘‘ विराट कोहली पारिवारिक इमरजेंसी के कारण भारत लौट गए हें लेकिन पहले टेस्ट से पूर्व लौट आयेंगे ।’’

भारतीय बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ भी ऊंगली में फ्रेक्चर के कारण दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे ।

सूत्र ने कहा ,‘‘ रूतुराज गायकवाड़ ऊंगली में फ्रेक्चर के कारण दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से बाहर हैं ।’’

गायकवाड़ को दूसरे वनडे में एक कैच लपकने के दौरान ऊंगली में चोट लगी थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).