खेल की खबरें | कोहली फिटनेस समस्या के कारण कभी एनसीए नहीं गये: रोहित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि विराट कोहली ने शायद ही कभी फिटनेस से संबंधित रिहैबिलिटेशन के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में कदम रखा हो।

हैदराबाद, 28 जनवरी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि विराट कोहली ने शायद ही कभी फिटनेस से संबंधित रिहैबिलिटेशन के लिए बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में कदम रखा हो।

रोहित ने उभरते हुए खिलाड़ियों को इस दिग्गज बल्लेबाज की  ‘खेल में सुधार और फिटनेस के लिए मेहनत’  का पालन करने की सलाह दी।

रोहित ने ‘जियो सिनेमा’ पर भारत के पूर्व विकेटकीपर दिनेश कार्तिक से कहा, ‘‘विराट कोहली अपने पूरे करियर में कभी भी एनसीए नहीं गए। मैं कहूंगा कि सभी युवा खिलाड़ियों को उनके जुनून से सीखना चाहिये।’’

भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘ उसके कवर ड्राइव, फ्लिक और कट जैसे शॉट का अनुसरण करने से पहले आपको यह समझना होगा कि खिलाड़ियों की गुणवत्ता क्या है जो उसे आज इस मुकाम पर पहुंचाती है।’’

रोहित ने कहा, ‘‘ मैंने कोहली को काफी देखा है। उसने जो हासिल किया है उससे वह आसानी से संतुष्ट हो सकता है। वह कह सकते हैं कि मैं इन दो-तीन श्रृंखलाओं में आराम करूंगा, लेकिन वह हमेशा टीम के लिए मौजूद हैं।’’

भारतीय कप्तान ने कहा कि कोहली का खेल में अच्छा करने का जज्बा ऐसी चीज है जिसे शिक्षण के माध्यम से नहीं दिया जा सकता है।

उन्होंने उभरते हुए क्रिकेटरों से अनुभवी खिलाड़ियों के जज्बे से सीख लेने की जरूरत पर जोर दिया।

रोहित ने कहा, ‘‘ खेल में लगातार अच्छा करने के लिए मेहनत करने और आत्मसंतुष्ट न रहने की मानसिकता को सिखाया नहीं जा सकता। आपको इसे दूसरों को देखकर सीखना होगा। यह अंदर से आना चाहिये। मैं आपको यह नहीं सिखा सकता।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\