RCB vs DC IPL 2020: दिल्ली से हारने के बाद कोहली ने इस चीज पर जताई चिंता

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के हाथों इंडियन प्रीमियर लीग में 59 रन से मिली हार के लिये खराब क्षेत्ररक्षण को दोषी ठहराते हुए कहा कि कैच छोड़ने से मैच नहीं जीते जा सकते

विराट कोहली (Photo Credits: PTI)

दुबई, पांच अक्टूबर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के हाथों इंडियन प्रीमियर लीग में 59 रन से मिली हार के लिये खराब क्षेत्ररक्षण को दोषी ठहराते हुए कहा कि कैच छोड़ने से मैच नहीं जीते जा सकते ।

कोहली ने स्वीकार किया कि बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी के बाद उन्होंने दिल्ली के बल्लेबाजों को खुलकर रन बनाने का मौका दिया।

यह भी पढ़े | RCB vs DC 19th IPL Match 2020: दुबई में दिल्ली कैपिटल्स की बड़ी जीत, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को 59 रन से दी शिकस्त.

कोहली ने कहा, ‘‘चीजें हमारे पक्ष में नहीं रहीं। उनकी शुरुआत शानदार रही और फिर अगले आठ ओवर में हम वापसी करने में सफल रहे लेकिन अंतिम ओवरों में बाजी हमारे हाथ से निकल गई।’’

कोहली को मलाल है कि उनकी टीम का क्षेत्ररक्षण भी अच्छा नहीं रहा।

यह भी पढ़े | पाकिस्तानी खेल पत्रकार को पूर्व महिला क्रिकेटर ने दिखाई ‘सैंडल’.

उन्होंने कहा, ‘‘हमें महत्वपूर्ण मौकों को भुनाने की जरूरत है। हमने मुश्किल कैच नहीं बल्कि बिलकुल आसान कैच टपकाए। एक बार फिर हम योजनाओं को अमलीजामा पहनाने में नाकाम रहे। ’’

आगामी मैचों में टीम में बदलाव की संभावना पर कोहली ने कहा, ‘‘क्रिस आज भी खेलने के काफी करीब था लेकिन टीम में जगह नहीं बना पाया। अगले मैच से पहले हमारे पास चार दिन का समय है और उम्मीद है कि वह उस मैच के लिए तैयार रहेगा।’’

वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने अंक तालिका के शीर्ष पर जगह बनाने के बाद कहा कि उनकी टीम आगामी मैचों में भी इस तरह के प्रदर्शन को बरकरार रखना चाहती है।

दिल्ली ने मार्कस स्टोनइिस (26 गेंद, दो छक्के, छह चौके, नाबाद 53) और ऋषभ पंत (37) के बीच चौथे विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की बदौलत चार विकेट पर 196 रन बनाए। सलामी बल्लेबाजों पृथ्वी साव (42) और शिखर धवन (32) ने भी उपयोगी पारियां खेली।

इसके जवाब में तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा (24 रन पर चार विकेट), बायें हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल (18 रन देकर दो विकेट), एनरिच नोर्ट्जे (22 रन पर दो विकेट) और रविचंद्रन अश्विन (26 रन पर एक विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने आरसीबी की टीम नौ विकेट पर 137 रन ही बना सकी। आरसीबी के लिए कप्तान कोहली ने सर्वाधिक 43 रन बनाए।

अय्यर ने मैच के बाद कहा, ‘‘पांच में से चार मैच जीतना शानदार है और इसके लिए खिलाड़ियों को बधाई। हम बड़ी जीत के इरादे से उतरे थे और ऐसा करने में सफल रहे। उम्मीद करते हैं कि आगामी मैचों में भी इस तरह के प्रदर्शन को जारी रखने में सफल रहेंगे।’’

अय्यर ने कहा कि उनकी रणनीति स्वच्छंद और निडर होकर खेलने की थी।

दिल्ली के कप्तान ने कहा, ‘‘दबाव के समय खिलाड़ियों ने अच्छा जज्बा दिखाया। हमारी रणनीति स्वच्छंद और निडर होकर खेलने की थी। हमारी टीम में युवा खिलाड़ी हैं जो ऊर्जा से भरे हैं। हमें बस मैदान पर उतरकर अपनी प्रतिभा और कौशल दिखाना है। ’’

अय्यर ने जीत का श्रेय बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को दिया। उन्होंने कहा, ‘‘मैं किसी एक का पक्ष नहीं लूंगा। हमने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया।’’

स्टोइनिस और पंत ने डेथ ओवरों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जिससे दिल्ली की टीम अंतिम सात ओवर में 94 रन बटोरने में सफल रही।

मैन आफ द मैच चुने गए अक्षर ने कहा कि वह पावर प्ले में गेंदबाजी के लिए तैयार थे। बायें हाथ के इस स्पिनर ने कहा, ‘‘विकेट से गेंद धीमी आ रही थी और मैं पावर प्ले में गेंदबाजी करने के लिए तैयार था और मैंने इसके लिए तैयारी भी की थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने योजना बनाई थी कि मैं गेंद की गति में विविधता लाऊंगा और लाइन तथा लेंथ में भी बदलाव करूंगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट