खेल की खबरें | कोहली सबसे तेजी से 23000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय कप्तान विराट कोहली गुरूवार को सबसे तेजी से 23000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए ।

लंदन, दो सितंबर भारतीय कप्तान विराट कोहली गुरूवार को सबसे तेजी से 23000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए ।

कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के पहले दिन अपने कैरियर की 490वीं पारी में इस मुकाम को हासिल किया ।

भारतीय कप्तान को ओली रॉबिनसन ने 50 के स्कोर पर आउट कर दिया जो टेस्ट क्रिकेट में उनका 27वां अर्धशतक था ।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 34357 रन सचिन तेंदुलकर के नाम हैं । उनके बाद कुमार संगकारा (28016) और रिकी पोंटिंग (27483) का नंबर है ।

कोहली सातवें नंबर पर है जबकि छठे नंबर पर राहुल द्रविड़ (24208) हैं ।

32 वर्ष के कोहली ने तीनों प्रारूपों में 50 से अधिक की औसत से रन बनाये हैं ।उन्होंने 96 टेस्ट में 13646 रन बनाये हैं जबकि 254 वनडे में 13061 रन उनके नाम हैं ।।वह 89 टी20 मैचों में 2272 रन बना चुके हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड