देश की खबरें | ‘कॉफी विद करण’ में नजर आएंगे अक्षय-आलिया समेत कई दिग्गज सितारे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मशहूर शो ‘कॉफी विद करण’ के आगामी सत्र में अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, विजय देवरकोंडा और समांथा प्रभु समेत अन्य दिग्गज फिल्मी सितारे बतौर मेहमान शिरकत करेंगे।

मुंबई, दो जुलाई मशहूर शो ‘कॉफी विद करण’ के आगामी सत्र में अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, विजय देवरकोंडा और समांथा प्रभु समेत अन्य दिग्गज फिल्मी सितारे बतौर मेहमान शिरकत करेंगे।

करण जौहर की मेजबानी वाले इस शो में भारतीय फिल्म जगत की हस्तियों के साथ चर्चा के दौरान हल्के-फुल्के पल साझा किए जाते हैं।

निर्माताओं ने शनिवार को शो के सातवें सत्र का ‘ट्रेलर’ जारी किया, जिसमें अनिल कपूर, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी जैसे कलाकार मेहमान के तौर पर नजर आये।

जौहर (50) ने शो के नये सत्र की शुरुआत पर खुशी जताते हुए एक बयान में कहा, ‘‘कॉफी विद करण के नये सत्र के साथ वापसी करने को लेकर उत्साहित हूं।’’

‘कॉफी विद करण’ की शुरुआत वर्ष 2004 में हुई थी और छोटे पर्दे पर वर्ष 2019 तक इसके छह सत्र सामने आये। शो का आगामी सत्र सात जुलाई से ‘डिज्नी प्लस हॉटस्टार’ पर नजर आएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू