विदेश की खबरें | जर्मनी में ट्रेन में चाकू से हमला, तीन लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे पहले पुलिस ने कहा था कि कई लोग घायल हुए हैं। लेकिन उसने घायलों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। पुलिस के अनुसार, वह ट्रेन अभी सेबर्सडॉर्फ स्टेशन पर खड़ी है, जहां यह घटना हुयी। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि कई लोग घायल हुए हैं। लेकिन उसने घायलों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। पुलिस के अनुसार, वह ट्रेन अभी सेबर्सडॉर्फ स्टेशन पर खड़ी है, जहां यह घटना हुयी। पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

रेड क्रॉस के एक स्थानीय प्रवक्ता ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने कहा कि ट्रेन से 200 से 300 लोगों को सुरक्षित निकाला गया और उन्हें पास में ही ठहराया गया है।

स्थानीय पुलिस ने एपी को बताया कि उन्हें स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे हमले के बारे में फोन पर जानकारी मिली।

अधिकारियों के अनुसार, हाईस्पीड ट्रेन में जब हमला हुआ, उस वक्त वह रेगेन्सबर्ग और न्यूरमबर्ग शहर के बीच थी।

जर्मन गृह मंत्री होर्स्ट सीहोफर ने कहा कि इस "भयानक" हमले की पृष्ठभूमि "अभी स्पष्ट नहीं है" और इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बर्लिन के दक्षिण में करीब 473 किलोमीटर (294 मील) की दूरी पर स्थित नगरपालिका सेबर्सडॉर्फ में लोगों को "गंभीर खतरा" नहीं है। उन्होंने कहा, "मुझे उम्मीद है कि जो लोग घायल हुए हैं और जिन्होंने इसे देखा है, वे जल्दी ही इससे उबर जाएंगे।"

जर्मन रेलवे नेटवर्क के एक प्रवक्ता ने बताया कि वह ट्रेन अभी सेबर्सडॉर्फ स्टेशन पर खड़ी है और उस स्टेशन को करीब नौ बजे से ही बंद कर दिया गया है।

पुलिस के अधिकारी सेबर्सडॉर्फ स्टेशन पर मौजूद हैं और मामले में आगे जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\