खेल की खबरें | केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और परिपक्व पारी खेली: कुंबले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने कहा कि केएल राहुल ने लार्ड्स में तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दूसरे छोर से विकेट गिरने के बावजूद इंग्लैंड के गेंदबाजों विशेषकर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की चुनौती का डटकर सामना करते हुए परिपक्व पारी खेली।
मुंबई, 12 जुलाई पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने कहा कि केएल राहुल ने लार्ड्स में तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन दूसरे छोर से विकेट गिरने के बावजूद इंग्लैंड के गेंदबाजों विशेषकर तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की चुनौती का डटकर सामना करते हुए परिपक्व पारी खेली।
पहले टेस्ट में शतक बनाने वाले राहुल ने इस दौरे का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया। वह दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के समय 53 रन बनाकर खेल रहे थे।
भारत ने दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल (13), करुण नायर (40) और कप्तान शुभमन गिल (16) के विकेट गंवाए। भारत ने अभी तक अपनी पहली पारी में तीन विकेट पर 145 रन बनाए हैं और वह इंग्लैंड से 242 रन पीछे है।
कुंबले ने जियो हॉटस्टार पर कहा, ‘‘केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की। उनकी पारी विशिष्ट थी क्योंकि इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। जोफ्रा आर्चर का यह एक आक्रामक स्पैल था। विशेष कर उनका वह पहला स्पैल जिसमें उन्होंने 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से गेंदबाजी की, जिसमें उन्हें उछाल और शुरुआत में थोड़ी स्विंग भी मिल रही थी।‘‘
उन्होंने कहा, ‘‘राहुल ने इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों का अच्छी तरह से सामना किया। उनका रवैया बेहद स्पष्ट था और वह पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे। यह एक बेहद अनुशासित और परिपक्व पारी थी और मुझे यकीन है कि वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट होंगे।’’
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और अफगानिस्तान के वर्तमान मुख्य कोच जोनाथन ट्रॉट ने कहा कि यह विकेट बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं है।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि आप इस पिच पर गेंदबाज़ों पर हावी हो सकते हैं। आपको सतर्क रहना होगा। यह बिल्कुल नई गेंद का विकेट है। राहुल ने शुरुआती ख़तरे को नाकाम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह सीधे बल्ले से खेला जैसे शुभमन गिल ने दूसरे टेस्ट में किया था।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 01:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

