खेल की खबरें | एक सप्ताह के पृथकवास के बाद पहली बार केकेआर के खिलाड़ी एक-दूसरे से मिले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों ने यहां एक सप्ताह तक कमरों मे पृथकवास में रहने के बाद सोमवार की शाम को होटल में एक-दूसरे से मुलाकात की।
अबुधाबी, एक सितंबर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों ने यहां एक सप्ताह तक कमरों मे पृथकवास में रहने के बाद सोमवार की शाम को होटल में एक-दूसरे से मुलाकात की।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीए) की इस फ्रेंचाइजी की आधिकारीक वेबसाइट पर पोस्ट वीडियो में बायें हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा, ‘‘ आज हम सब यहां पहली बार एक दूसरे से मिले। पुराने समय की तरह सबसे मिलना शानदार रहा। हम नेट्स पर जब एक दूसरे से मिलते हैं तो सिर्फ क्रिकेट के बारे में बहुत बातें करते हैं।’’
यह भी पढ़े | IPL 2020: शुरुआती 13 सदस्यों के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के सभी सदस्य कोविड-19 निगेटिव.
उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन हम जब इस तरह से मिलते हैं तो हमारा ध्यान खेल से थोड़ा हट जाता है।’’
दिनेश कार्तिक की कप्तानी वाली इस टीम ने शुक्रवार को शेख जायेद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास शुरू किया था।
यह भी पढ़े | IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी सहित सपोर्ट स्टाफ कोरोना निगेटिव, एक और टेस्ट से होगा गुजरना.
टीम के सहायक कोच अभिषेक नायर ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने सभी को मानसिक रूप से प्रभावित किया है इसलिए कुछ ‘ अच्छा समय’ बिताना जरूरी था।
उन्होंने कहा, ‘‘ कोरोना वायरस के कारण इस तरह के मुश्किल समय में सभी को मानसिक परेशानी हुई है। आज हम सब साथ बैठे थे, एक साथ बातें कर रहे थे, हँस रहे थे (बहुत अच्छा था)। इससे काफी रहत मिली है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)