IPL 2021, KKR vs MI: केकेआर पर धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन और उनके साथियों पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना किया गया है. केकेआर ने यह मैच सात विकेट से जीता.

KKR (File Photo)

अबुधाबी, 24 सितंबर : कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान इयोन मोर्गन और उनके साथियों पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना किया गया है. केकेआर ने यह मैच सात विकेट से जीता. आधिकारिक बयान के अनुसार मोर्गन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है जबकि अंतिम एकादश में शामिल टीम के अन्य खिलाड़ियों पर छह लाख रुपये या उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना किया गया है.

आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘कोलकाता नाइट राइडर्स पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ धीमी ओवर गति के लिये जुर्माना किया गया है. आईपीएल की आचार संहिता के तहत टीम ने इस सत्र में दूसरी बार ऐसा किया है इसलिए केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.’’ यह भी पढ़ें : नोवावैक्स, एसआईआई ने कोविड टीके को आपातकालीन उपयोग सूचीबद्धता के लिए डब्ल्यूएचओ को आवेदन दिया

इसके अनुसार, ‘‘अंतिम एकादश के अन्य खिलाड़ियों पर छह लाख रुपये या व्यक्तिगत मैच शुल्क का 25 प्रतिशत जुर्माना किया गया है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी